आइजोल | मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा की बेटी ने एक डॉक्टर को थप्पड़ जड़ दिया। इसका वीडियो सामने आने पर मुख्यमंत्री जोरमथंगा ने माफी मांगी है।
राजधानी आइजोल में एक क्लिनिक के डॉक्टर ने मुख्यमंत्री की बेटी मिलारी छंगटे को बिना अपॉइंटमेंट के देखने से मना कर दिया था। डॉक्टर ने मिलारी से क्लिनिक में आने से पहले समय लेने के लिए कहा। इस पर मिलारी भड़क गईं और उन्होंने डॉक्टर को थप्पड़ जड़ दिया।